मेरठ। जि़ला व महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ ने मंगलवार को  बुढाना गेट कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व विधायक पंडित जय नारायण शर्मा की प्रथम पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में कांगे्रसियों सभी ने स्व. प्. जयनारायण शर्मा को सर्वधर्म प्रेमी, क्रियाशील,वाकपटुता, बुद्धिमता व कार्यकर्ताओं की आवाज़ वाला नेता बताया। उनका सम्मान न सिर्फ  कांग्रेस बल्कि सभी दलों में था। वह सभी लोगो को साथ लेकर चलते थे। सभी दलों में उनके लिए बहुत सम्मान था। वक्ताओं में जि़ला कांग्रेस प्रभारी अजीत दौला, पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्णकुमार शर्मा श्किशनी, आदित्य शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया को ऑर्डिनेटर मनोज त्यागी, दिनेश मोहन शर्मा, हेमचंद ठेकेदारए एडवोकेट अजय त्यागी, मोनिंदर सूद वाल्मीकि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा श्किशनी व संचालन महानगर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया।
इस अवसर पर जि़ला कांग्रेस प्रभारी अजीत दौला, जि़लाध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी, प्रवक्ता अखिल कौशिक, योगी जाटव, पूर्व जि़लाध्यक्ष विनोद मोघा, राकेश मिश्रा, आशाराम,शोएब साबरी, रोबिंन नाथ गोलू, महेंद्र शर्मा, हाशिम अंसारी, राकेश कुशवाहा, नीतीश भारद्वाज, विनोद सोनकर, हरिकिशन अम्बेडकर, रीना शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, नईम राणा ,कपिल शर्मा, नफीस सैफी आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts