मेरठ। मिशन-2022 की तैयारियों में जुटी भाजपा में नेताओं, कार्यकर्ताओं को मोर्चा, प्रकोष्ठ में पद मिलने का सिलसिला जारी है। भाजपा महिला मोर्चा की निवर्तमान महानगर अध्यक्ष वर्षा कौशिक को पदोन्नत कर महिला मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है। वहीं गत दिनों राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बने हरवीर पाल को पिछड़ा मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने मंगलवार को छह मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की। सूची के अनुसार मेरठ महानगर से वर्षा कौशिक को क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, हरवीर पाल को पिछड़ा मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष और जावेद मलिक को अल्पसंख्यक मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह मुजफ्फरनगर के सुखविन्द्र सोम को भाजयुमो का क्षेत्रीय अध्यक्ष, गौतमबुद्धनगर के तेजा गुर्जर को किसान मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रामपुर के हंसराज जाटव पप्पू को अनुसूचित जाति मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
No comments:
Post a Comment