ज़िला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी कुछ घंटे बाद फिर रालोद में लौटी
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन से पहले भाजपा ने रालोद को तगड़ा झटका दे दिया था, कुछ ही घंटे बाद बाज़ी फिर पलट गयी है। भाजपा की घेराबंदी में जुटी रालोद और सपा की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए आज शनिवार तड़के चार बजे सांसद सत्यपाल सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर रालोद की जिला पंचायत अध्यक्ष की उम्मीदवार ममता अपने पति जयकिशोर के साथ भाजपा में शामिल हो गई। जिसके बाद ही सोशल मीडिया पर फ़ोटो वायरल हो गए। फोटो वायरल होते ही रालोद खेमे में खलबली मच गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर ने इसकी पुष्टि की। आज यानि शनिवार सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन होना है।
जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार के भाजपा में शामिल हो जाने से अब रालोद के पास कोई उम्मीदवार नहीं था इससे भाजपा का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। इससे भाजपा में पहले से ही खुशी की लहर दौड़ गई थी, वहीं रालोद खेमें में निराशा छाई हुई थी बता दें कि बागपत की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।सपा को छोड़कर भाजपा में आई बबली को भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार घोषित किया था। अब ममता के भी भाजपा में आने से यह साफ नहीं हो पाया है कि अब जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में कौन नामांकन करेगा। इसी बीच कुछ घंटे बाद बाज़ी फिर पलटी राष्ट्रीय लोक दल की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती ममता किशोर अपने पति जय किशोर के साथ राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर पहुंची और बोली कि किन परिस्थितियों में सरकारी दबाव में बीजेपी सांसद के घर ले जाएं गए, उन्होंने अपना दुख साझा करते हुए अपनी आपबीती बताई तथा अपने आपको राष्ट्रीय लोकदल का सच्चा सिपाही बताया।
No comments:
Post a Comment