मेरठ। मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा बनाम विपक्ष की लड़ाई हो गई है। जहां भाजपा की ओर से गौरव चौधरी ने सांसद विधायकों के साथ नामांकन किया। वहीं विपक्ष की ओर से सपा की सलोनी गुर्जर मैदान में उतर गई हैं। उन्होंने सबसे पहले नामांकन किया। अब भाजपा और विपक्ष में मुकाबला तय है। दोपहर 3:00 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 जून को नामांकन वापसी होगा। अगर किसी का पर्चा वापस नहीं हुआ तो 3 जुलाई को मतदान से जिला पंचायत अध्यक्ष का फैसला होगा। वैसे भाजपा का पलड़ा अभी तक भारी लग रहा है।
No comments:
Post a Comment