ट्वीटर पर दिया संदेश, कहा- किसी भी पार्टी से नहीं गठबंधन
लखनऊ। विधानसभा चुनाव में AIMIM से बीएसपी के गठबंधन की खबर को बसपा सुप्रीमो मायावती ने खंडन किया है। मायावती ने ट्वीट कर लिखा है कि विधानसभा चुनाव में AIMIM से कोई गंठबंधन नहीं, यह केवल भ्रामक ख़बर है। जिसके मद्देनजर बीएसपी ने मीडिया सेल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र को बनाया गया है। बता दें कि मीडिया के एक न्यूज चैनल में कल से यह खबर प्रसारित की जा रही है कि यूपी में आगामी विधानसभा आमचुनाव में औवेसी की पार्टी AIMIM व बीएसपी मिलकर चनाव लड़ेगी। जिसका मायावती ने ट्वीट कर खंडन किया और कहा कि यह खबर पूर्णतः गलत, भ्रामक व तथ्यहीन है। इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है तथा बीएसपी इसका जोरदार खण्डन करती है। इतना ही नहीं पार्टी द्वारा इस संम्बन्ध में फिर से स्पष्ट किया गया कि पंजाब को छोड़कर, यूपी व उत्तराखण्ड प्रदेश में अगले वर्ष के प्रारंभ में होने वाला विधानसभा का चुनाव बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ कोई भी गठबन्धन करके नहीं लड़ेगी अर्थात् अकेले ही लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि बीएसपी के बारे में इस तरह की मनगढ़त व भ्रमित करने वाली खबरों को खास ध्यान में रखते हुए अब बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र को बीएसपी मीडिया सेल का राष्ट्रीय कोओर्डिनेटर बना दिया गया है। साथ ही, मीडिया से भी यह अपील की गई है कि वे बहुजन समाज पार्टी व पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्बन्ध में इस तरह की भ्रमित करने वाली अन्य कोई भी गलत खबर लिखने, दिखाने व छापने से पहले एस.सी. मिश्र से उस सम्बंध में सही जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
No comments:
Post a Comment