- डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, चार की मौत - बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे युवक, दो गंभीर
आगरा (एजेंसी)। इनर रिंग रोड पर टायर फटने के बाद तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। देर रात हुए इस हादसे में चार की मौत हो गई, दो गंभीर हैं। पुलिस ने स्कार्पियो की खिड़की कटवाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। दो घायलों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों में तीन ताजगंज और एक सदर क्षेत्र का रहने वाला है। ये सभी रात जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक इनर रिंग रोड पर रहन कला टोल प्लाजा से रात 12 बजे आगरा की ओर तेज रफ्तार स्कार्पियो जा रही थी। थोड़ी दूर चलते ही गाड़ी का टायर फट गया। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मृतकों में ताजगंज के बाधवा नगर निवासी आशीष (19), कृष्णा सिंह (16), सदर के शेरखान बिल्डिंग निवासी अरसद और ताजगंज के राजश्री अपार्टमेंट निवासी निखिल शामिल हैं। हास्पिटल में ताजगंज के नेहरू एन्क्लेव निवासी कनिक और कबीर को भर्ती कराया गया है। इन सभी की उम्र 18 से 19 साल है। बताया गया है कि दोस्त के बर्थडे की पार्टी करने के लिए ये लोग स्कॉर्पियो से गए थे। लौटते वक्त हादसा हुआ है।
No comments:
Post a Comment