नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के पूर्व मुक्केबाज और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता डिंग्को सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। वह 42 वर्ष के थे।
देश के अब तक के सबसे बेहतरीन मुक्केबाजों में से एक माने जाने वाले डिंग्को ने 1998 के बैंकाक एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री किरण रिजिजू ने डिंग्को के निधन पर शोक व्यक्त किया और बॉक्सर को भारत में खेल के प्रति दीवानगी पैदा करने का श्रेय दिया।
देश के पेशेवर मुक्केबाजी सुपरस्टार विजेंदर सिंह ने कहा कि डिंग्को की जीवन यात्रा और संघर्ष हमेशा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts