पत्नी ने की अवैध सम्बन्धो में रोड़ा बने पति की हत्या

बड़ौत । नगर के शताब्दी नगर निवासी राहुल चौधरी की हत्या का पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए  पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर इस हत्याकांड  का किया खुलासा। 
क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने कोतवाली में  राहुल चौधरी हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 20 जून को थाने पर राहुल चौधरी पुत्र बिजेपाल सिंह निवासी शताब्दी नगर की गुमसुदगी की सूचना दर्ज कराई गई थी।21 जून को गुमसुदा राहुल का शव एक बोरे में सिला हुआ छपरौली रोड नहर के पुल के पास नहर से बरामद हुआ। 22 जून को मृतक के साले विवेक पुत्र सुरेंद्र निवासी बिनोली रोड ने बड़ौत थाने पर मृतक की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।इस मामले में  कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने सूत्रों के आधार पर  कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी विकास पुत्र राजपाल निवासी दोघट व प्रिया पत्नी राहुल चौधरी निवासी शताब्दी नगर बड़ौत को बावली चुंगी से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया की मृतक राहुल की पत्नी प्रिया की दोघट निवासी विकास के साथ फेसबुक पर जान पहचान हो गयी।जिससे उनके बीच बातचीत होने लगी और  विकास के साथ उसके प्रेम सम्बन्ध बन गए । प्रिया ने बताया कि उसका पति राहुल शराब पीकर आये दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसके बाद दोनों ने उनके प्रेम में रोड़ा बन रहे राहुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।योजना पर कार्य करते हुए 19 जून को प्रिया ने रात में अपने पति राहुल और बेटे के खाने में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश कर दिया।पति के बेहोश होने के बाद उसने  राहुल की गला दबाकर हत्या कर दी और अपने प्रेमी विकास को बुलाकर उसके शव को बोरे में सील कर दोनो मोटरसाइकिल संख्या डिस्कवर यूपी 14 एएफ 5197 पर रखकर  छपरौली रोड नहर में फेंक आये।बड़ौत पुलिस ने सूत्रों के आधार पर इस हत्याकांड की जांच की।जिसमे मृतक की पत्नी प्रिया और उसका प्रेमी दोषी मिले। बड़ौत थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts