भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिल की प्रतियां फाड़ी



मेरठ। कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उग्र प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट, मवाना तहसील और सिवाया टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने बिल की प्रतियां फाड़ी। प्रधानमंत्री के नाम को ज्ञापन में कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सभी जनपदों में प्रदर्शन किया। भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ईकड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पांच जून को कृषि कानूनों को लागू हुए एक वर्ष हो गया है। 
विश्व पर्यावरण दिवस का हवाला देकर कार्यकर्ताओं नें कलक्ट्रेट पर कृषि कानून की प्रतियां फाड़ी। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट एसके सिंह को सौंपकर कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग दोहराई गई। इससे पहले कलक्ट्रेट में कई थानों का पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा भी किया। मवाना तहसील और सिवाया टोल प्लाजा पर भी कार्यकर्ताओं ने बिल की प्रतियां फाड़ी। इस दौरान विनोद जिटौली, राजकुमार करनावल, रवींद्र दौरालिया, सुरेश, बबलू, सचिन, अंकुर, राजवीर आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts