प्रदेश में अब तक धर्म परिवर्तन के 50 मामले दर्ज
 

मेरठ। प्रदेश में जब से गैरकानूनी धर्म परिवर्तन अध्यादेश  लागू हुआ है तब से अचानक जबरन एवं धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन कराने के मामलों में तेजी आई हैॉ या यूं कहें कि अध्यादेश लागू होने के बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामलों में दर्ज मुकदमों की संख्या पहले से काफी बढ़ गई है। मेरठ जोन की बात करें  तों अब १२ मामले धर्म परिवर्तन थानों में दर्ज किये गये है। जब कि प्रदेश में अब नवम्बर से अब तक ५० मामले प्रदेश स्तर पर दर्ज हो चुके है।
नवंबर 2020 से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश में कुल 50 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या मेरठ जोन से है जहां अब तक कुल 12 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा बरेली जोन में 10 गोरखपुर जोन में 7 और नोएडा में 5 मामले दर्ज किए गए हैं। लखनऊ और वाराणसी जोन में चार.चार मामले दर्ज किए गए हैं। वही आगरा में 3 प्रयागराज में 2 और कानपुर और लखनऊ में एक.एक मामला दर्ज किया गया है। एडीजी ख्लॉ एंड आर्डर, प्रशांत कुमार ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में 27 नवंबर 2020 को गैर कानूनी धर्म परिवर्तन अध्यादेश लागू किया गया था तब से लेकर अब तक 50 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 25 मामलों की विवेचना चल रही है और 22 मामलों में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है। तीन अन्य मामलों में फाइनल रिपोर्ट पुलिस लगा चुकी। उन्होंने यह भी बताया कि कुल मामलों में 123 आरोपियों को नामजद किया गया है जिनमें 16 आरोपी निर्दोष पाए गए हैं जबकि 78 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा पांच ने कोर्ट में आत्मसमर्पण भी किया है। परिवर्तन के  आदेश को प्रदेश में सख्ती से लागू  कराया  जा रहा है। जिससे इस प्रकार की घटनाए पर लगाम लगायी जा सकें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts