गुरूग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था उपचार 

गुरुग्राम।  राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख अजित सिंह का आज सुबह निधन हो गया है। वह गत 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे जिसके बाद से गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात से उनकी तबियत काफ ी बिगड़ गयी थी जिसके बाद आज सुबह उन्होंने यहाँ दम तोड़ दिया। 
  जैसे ही यह खबर फैली रालोद कार्यकत्र्ताओं में शोक की लहर दौड गयी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह   के पुत्र चौधरी अजित सिंह का जन्म 12 फरवरी1939 को हुआ था। 1986 में वह पहली बार राज्यसभा के लिये निर्वाचित  हुए। वह लोकदल ए व जनता पार्टी के 1987 व 1988 में अध्यक्ष रहे। 1989 में जनता दल के जनरल सक्रेटरी भी रहे। 1989 में पहली बार वह लोकसभा में पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के कार्यकाल में वह मंत्री भी रहे।  रालोद के डा राजकुमार सांगवान ने इसे रालोद के लिये भारी क्षति बताया है। 
  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts