मां के साथ दर्जनों महिलाओं ने टीपी नगर थाने पर हंगामा करते हुए  दी तहरीर 


मेरठ। बुधवार की दोपहर टीपी नगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में नहर के बंबे में डूब कर मरने वाले युवक के परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को मृतक की मां के साथ दर्जनों महिलाओं ने टीपी नगर थाने पर हंगामा करते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताते चलें ब्रह्मपुरी क्षेत्र के शिव शक्ति नगर का रहने वाला मिथुन हलवाई का काम करता था। बुधवार की दोपहर शराब के नशे में धुत मिथुन की टीपी नगर क्षेत्र स्थित शिवपुरम में नहर के बंबे में डूब कर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को मृतक की मां बृजेश दर्जनों महिलाओं के साथ टीपी नगर थाने पहुंची। मृतक की मां और अन्य महिलाओं ने मिथुन के दोस्त कपिल और दो अज्ञात युवकों पर मिथुन की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर जमकर हंगामा किया। मृतक की मां बृजेश ने आरोप लगाया कि कपिल और अन्य दोनों व्यक्ति मिथुन को घर से बुलाकर ले गए थे। जिसके बाद उनकी ही निशानदेही पर बंबे से मिथुन की लाश बरामद की गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस हत्या को हादसा बताकर आरोपियों को क्लीन चिट देने में जुटी है। मृतक मिथुन की मां बृजेश ने अपने बेटे मिथुन के दोस्त कपिल और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts