मेरठ। लॉकडाउन के दौरान पत्नी के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है ।शराब के नशे में पति ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी को घर की तीसरी मंजिल से फेंक दिया। महिला की तड़प तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि आरोपी पति अभी भी फरार है ।
घटना मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के कालिया गाड़ी इलाके की है। जहां विजेंद्र नाम का शख्स पिछले करीब 12 साल से अपनी पत्नी रजनी के साथ रह रहा था। पेशे से विजेंद्र ड्राइवर है और नशे का आदी है। पहले भी कई बार नशे की हालत में पत्नी से झगड़ा और मारपीट कर चुका है। मामला कई बार पुलिस थाने तक भी पहुंचा। लेकिन इस बार हद तब हो गई जब झगड़े के दौरान पति के सर पर गुस्सा इस कदर सवार हो गया कि उसने अपनी पत्नी को तीसरी मंजिल से फेंक दिया। रजनी की गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी विजेंदर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया रजनी के परिजनों ने बिजेंदर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। जिसके बाद अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है ।हालांकि पुलिस की कोशिशों के बावजूद अभी तक आरोपी फरार है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts