घर पर ही अदा की गई ईद की नमाज, पुलिस का रहा सख्त पहरा
By News Prahari -
सोशल डिस्टेसिंग के साथ मस्जिद व घरों में नमाज अदा की गई। जनपद की मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। मेरठ में 10-12 लोगों के साथ शहर काजी जैनुस साजिदीन ने शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा की। तो वहीं मवाना के मरकज जामा मस्जिद में शहर काजी मौलाना नफीस द्वारा नमाज अदा कराई। उन्होंने कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए भी दुआएं मांगी। इसके अलावा मस्जिद कुरैशी आन, मनिहारो वाली मस्जिद, बड़ी मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा कराई गई। अकीदतमंदो ने देश ओर प्रदेश में अमनो अमान एवं कोरोनावायरस से मुक्ति के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। इस दौरान प्रयाप्त पुलिस बल तैनात रहा। नगर के अलावा आसपास कस्बा क्षेत्र के गांव स्थित मस्जिदों में भी ईद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Popular Posts
-
न्यूज़ प्रहरी । नव वर्ष की शुरुआत भारत में जहां सीडीएस की नियुक्ति से मिली ताकत से हुई है वहीं पाकिस्तान में इसकी शुरुआत दहशत में हुई...
-
न्यूज़ प्रहरी । तमिलनाडु में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर(NRC) का विरोध करने वाली एक महिला पुलिस की नजर...




No comments:
Post a Comment