हाई सिक्योरिटी अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कत्ल! 

आरोपी ने तौलिए से घोंट दिया कैदी जगन गुर्जर का गला

अजमेर। अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद डकैत जगन गुर्जर की हत्या का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में टॉवल या गमचे से गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने बैरिक में बंद साथी कैदी विष्णु गुर्जर पर हत्या का आरोप लगाया है। पूछताछ में विष्णु ने पुलिस को बताया कि जगन उसे लगातार ताने देता था, जबकि पुलिस को दोनों के बीच पुरानी रंजिश होने की भी आशंका है।

 शुरुआती जांच के अनुसार, यह घटना सोमवार दोपहर 11:00 से 3:00 बजे के बीच हुई है। कैदी जगन गुर्जर की उसी बैरक में बंद आरोपी विष्णु ने कथित तौर पर तौलिए से गला घोंटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, सुबह नाश्ते के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था और करीब 11 बजे दोनों को एक ही बैरक में बंद कर दिया गया, जहां 18 अन्य कैदी भी मौजूद थे। आरोप है कि उन्हीं कैदियों के सामने विष्णु ने जगन की हत्या कर दी, लेकिन किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की. दोपहर करीब तीन बजे बैरक खुलने पर जगन का शव मिला।

पूछताछ में विष्णु ने पुलिस को बताया कि जगन उसे लगातार ताने देता था, जबकि पुलिस को दोनों के बीच पुरानी रंजिश होने की भी आशंका है। जगन पिछले तीन वर्षों से अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद था, जबकि विष्णु तीन महीने पहले ही यहां लाया गया था। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि आतंकियों और अपराधियों के लिए बनी इस जेल में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे और कड़ी निगरानी के बावजूद हत्या जैसी वारदात हो गई। 

हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

हाई सिक्योरिटी जेल के अंदर हुई इस हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. फिलहाल एसपी खुद इस बेहद संवेदनशील मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी विष्णु गुर्जर से कड़ी पूछताछ की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts