मेरठ।मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में राष्ट्रीय तकनीकी दिवस नेशनल टेक्नोलॉजी डे मनाया गया। जैसा कि हम सब जानते हैं कि आज किसी भी देश और वहां के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए तकनीकी ज्ञान और उन्नति होना नितांत आवश्यक है और आज के परिपेक्ष में तो तकनीकी ज्ञान ही प्रत्येक व्यक्ति, समाज, संस्था और देश के लिए तारणहार सिद्ध हुआ है फिर चाहे वह व्यापारी वर्ग हो शिक्षण क्षेत्र हो खरीद.फरोख्त हो या संपर्क क्षेत्र हो सब में इस तकनीक के कारण ही हम सब जीवन में निरंतर गतिशील रह पाए हैं। तो इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में छात्रों को तकनीकी पक्ष के महत्व को समझाया गया कि किस प्रकार इस संकट काल में तकनीकी ज्ञान और उन्नति के कारण की विद्यालय भवनों के बंद होने पर भी ज्ञान और शिक्षा में हम निरंतर कार्यरत रह पाए हैं। अत: वर्तमान समय की मांग को देखते हुए विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में और अधिक कुशलता प्राप्त करने व इसका संपूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की संपूर्ण प्रबंध समिति व प्रधानाचार्य डॉ शिखा कोक अपने विद्यालय के प्रत्येक वर्ग को निरंतर तकनीकी क्षेत्र में सुसज्जित करने व सहयोग देने का आश्वासन दिया।
No comments:
Post a Comment