मेरठ। मेरठ में देर रात मामूली विवाद में इंजीनियरिंग के छात्र को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति अभी भी नाजुक नहीं हुई है। महज बास्केटबॉल खेलने को लेकर विवाद के बाद गोली मारने की आशंका जाहिर की जा रही है। घटना मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र की है। जहां फैजाबाद का रहने वाला विपिन यादव एमआईआईटी इंजीनियर कॉलेज में पढ़ रहा है। विपिन यादव एक प्राइवेट हॉस्टल में रहता है। देर रात उसके कुछ दोस्त हॉस्टल में पहुंचे, कुछ देर बातचीत करने के बाद उसे पीठ में गोली मारकर फरार हो गए। हॉस्पिटल में फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस छात्र से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों की माने तो कुछ दिन पूर्व बास्केटबॉल खेलने को लेकर छात्रों में विवाद हो गया था। जिस से निपटा भी लिया गया। लेकिन अब इसी रंजिश के चलते विपिन यादव को गोली मार दी गई है। फिलहाल सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts