सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

मेरठ। पिछले कई दिनों से शराब की दुकानों पर लगे ताले शासन के निर्देश पर मंगलवार की सुबह खोल दिए गए। शराब के ठेके खुलते ही 'सुरा प्रेमियों' की बांछें खिल गईं। जिसके बाद सुबह से ही शराब की दुकानों पर शराब के शौकीनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान कई दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां  उड़ीं।
बताते चलें कोरोना के कहर के चलते पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से जिले भर के सभी शराब के ठेके बंद थे। जिसके चलते शराब की जमकर ब्लैक मार्केटिंग भी हो रही थी। 'सुरा प्रेमी' शौक पूरा करने के लिए औने-पौने दामों में शराब खरीद कर गला तर कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार की सुबह शासन के निर्देश पर जिलेभर के देसी और अंग्रेजी शराब के ठेके खोल दिए गए। सुबह 10 बजे ठेके खुलने के बाद से जिले भर के शराब के ठेकों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह रहा कि दोबारा से ठेके बंद हो जाने की आशंका के चलते शराब के शौकीन एक साथ कई-कई बोतल खरीदते नजर आए। इस दौरान शराब की कई दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं और सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। वही आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब शराब के ठेके रोज पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुलेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts