स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में मचा हड़कंप


मेरठ। महाराष्ट्र और नई दिल्ली के बाद अब ब्लैक फंगस ने मेरठ को निशाना बनाया है। मेरठ में ब्लैक फंगस से पीड़ित 2 मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में भर्ती दोनों मरीजों का उपचार चल रहा है।
 कोरोना मरीजों के लिए ब्लैक फंगस नया खतरा बनकर उभरा है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ब्लैक फंगस के कई मरीज मिलने के बाद अब मेरठ के न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में इस बीमारी से पीड़ित 2 मरीजों को भर्ती कराया गया है। इनमें एक मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी सतीश चंद्र अग्रवाल हैं। बताया जाता है सतीश का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। जिसके बाद उनको यह बीमारी उभर कर आई। वहीं दूसरे मरीज बिजनौर के रहने वाले मनोज सैनी हैं। डॉक्टरों के मुताबिक यह बीमारी अधिकतर उन मरीजों में देखने को मिल रही है जो लंबे समय तक इम्यूनोसपरेशन की दवाई लेते हैं या जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई है। कोरोना की बीमारी के बाद शुगर के मरीजों में भी यह फंगस उभर कर आ रहा है। न्यूट्रिमा हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक हॉस्पिटल में भर्ती दोनों मरीजों का उपचार जारी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts