सुभारती अस्पताल में ली अंतिम सांस , अधिवक्ताओं में छाया शोक 


 मेरठ।  कोरोना संक्रमण परिवारों को उजाड़ रहा है। किसी का पिता , किसी मॉ, तो किसी की बहन , किसी की पत्नि व किसी के अन्य रिश्तेदारों को निगल रहा है। मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता नीतू रस्तोगी का कोरोना से निधन हो गया। सुभारती मेडिकल कालेज में आज उन्होंने अंतिम सांस ली। वह सुभारती अस्पताल में पिछले पांच दिनो से भर्ती थी। कोरोना केा वह मात नहीं दे सकी। 
  गंगानगर निवासी नीतू रस्तोगी कहचरी परिसर में अधिवक्ता जितेन्द्र चिकारा के नेतृत्व में प्रैक्टिस पिछले काफी सालों से कर रही थी। उनके पति के अनुसार पिछले पांच दिनो से तबियत खराब होने के कारण उन्हें सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती रात को उनकी तबियत बिगडने लगी । चिकित्सकों के अथक प्रयास के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वी के सिंह व अन्य अधिवक्ताओं की इसकी खबर लगी तो वहां पर शोक की लहर दौड गयी। वह अपने पीछे बेटे व पति को छोड गयी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts