नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कोरोना वायरस के 1026 नए मामले सामने आए है। जिले में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी कोरोना वायरस से 10 लोगों की मौत हो गई। गौतमबुद्ध नगर के जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 1026 नए मामले दर्ज किए गए है। उन्होेंने बताया कि जिले में अब तक 55,350 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में सोमवार को अलग-अलग अस्पतालों से 1041 मरीज कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घर लौटे है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अब तक 55,350 कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके है। जिसमें से 46,783 मरीज कोरोना से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैै। मौत के मामलों में नहीं कोई राहत
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अब रोजाना कम से कम 10 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो रही है। जिले में सोमवार को 10 लोगों की जान कोरोना वायरस से ले ली है। जिसके बाद अब तक पूरे जनपद में 327 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment