मुंबई। जाने-माने फिल्म अभिनेता मोहन जोशी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से घर में सुरक्षित रहने और बाहर निकलने से परहेज करने की अपील की है। वे इस वक्त गोवा के एक होटल में क्वारंटीन हैं. बता दें मोहन जोशी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे। मोहन जोशी ने कहा, "मेरी तबीयत को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है. मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और 7 दिन के बाद होनेवाले कोरोना टेस्ट का इंतजार रहा हूं. टेस्ट नेगेटिव होने के बाद ही मैं गोवा के होटल से निकलकर वापस मुंबई लौट पाऊंगा." अभिनेता के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद एंटरटेनमेंट जगत की हस्तियां एवं उनके तमाम चाहनेवाले उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मोहन जोशी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे और कुछ दिनों पहले वह मराठी सीरियल अंगबाई सासूबाई की शूटिंग के लिए टीम के साथ गोवा गए थे। लेकिन वहां एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिल्म और टीवी की शूटिंग की परमिशन को कैंसिल कर दिया था। इसके बाद सीरियल की टीम मुंबई वापस आ गई थी। फिलहाल मोहन जोशी डॉक्टर्स की देख -रेख में हैं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment