Meerut  । बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ दलित नेता डॉ चरण सिंह लिसाड़ी को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि तथागत बुद्ध के विचार आज भी पूर्णतः प्रासंगिक हैं। करुणा, शील व मैत्री ये  जीवन शैली है। लोंगो का मूल्यांकन उनके ज्ञान व कर्म के आधार पर होना चाहिये। विश्व को शान्ति व उन्नति हेतु पंचशील का मार्ग अपनाना चाहिए।
डॉ लिसाड़ी ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा का दिन अत्यंत गौरवशाली व ऐतिहासिक है। बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध का जन्म हुआ और कठिन साधना व सत्य की खोज के पश्चात बुद्ध पूर्णिमा को बुद्धत्व की प्राप्ति हुई तथा बुद्ध पूर्णिमा को ही भगवान बुद्ध का परिनिर्वाण हुआ।
 राजकुमार सिद्धार्थ 29 वर्ष की आयु में राजसी जीवन, अपनी पत्नी व पुत्र को त्याग कर सत्य की खोज में निकल गए। बुद्धत्व को प्राप्त कर विश्व को शान्ति व उन्नति हेतु पंचशील का सिद्धांत दिया व उसका प्रचार प्रसार किया। धम्म वही है जो सबके लिए ज्ञान के द्वार खोल दे।
इस अवसर पर विनोद जाहिदपुर, ऋषभ गौतम, मोंटू सागर, नितिन कुमार, सिद्धान्त मोहन आदि सम्मिलित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts