चार साल पहले की थी लव मैरिज
मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र में चार साल पहले टेंपो के सफ़र से शुरू हुई एक प्रेम कहानी का बृहस्पतिवार को दर्दनाक अंत हो गया। पति से झगड़े के बाद महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दौराला के समौली गांव का रहने वाला सागर टेंपो चालक है। बताया जाता ह गांव की रहने वाली सविता अक्सर सागर के टेंपो में सफर करती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ तो चार साल पहले परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर दोनों ने लव मैरिज कर ली। वर्तमान समय में दंपति अपने दो बच्चों के साथ क्षेत्र की दौलतराम कॉलोनी में देवेंद्र के मकान में किराए पर रह रहे थे। क्षेत्रवासियों के मुताबिक देर रात सागर और सविता के घर से दंपति के झगड़े की आवाज आ रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह सागर अपना टेंपो लेकर घर से चला गया। इसी दौरान सविता ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। क्षेत्रवासियों ने सविता की लाश को फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद आनन-फानन में बदहवास सागर भी मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर दौराला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



No comments:
Post a Comment