मेरठ। बृहस्पतिवार की सुबह दौराला थाने के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला डॉक्टर को रौंद डाला। हादसे के चलते सड़क पर हड़कंप मच गया। इसी दौरान चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। गाजियाबाद निवासी 50 वर्षीया सुनीता दौराला के सरकारी अस्पताल में आई स्पेशलिस्ट थीं। बताया जाता है बृहस्पतिवार को सुनीता मेरठ में ड्यूटी पर आई थीं। दौराला थाने के सामने वह सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सुनीता को रौंद डाला। हादसे के चलते सड़क पर हड़कंप मच गया। वहीं महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, चालक ट्रक को सड़क पर छोड़ कर घटनास्थल से फरार हो गया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने महिला डॉक्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर दौराला ने बताया ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
No comments:
Post a Comment