मेरठ। सरधना तहसील के मोहल्ला भाटवाड़ा में रिक्शा चालक के घर खाना बनाते के समय सिलेंडर के रेगुलेटर तक आग पहुंच गई। जिसकी चपेट में सिलेंडर आ गया और जोरदार धमाके के साथ छत को उड़ाता हुआ कई टुकड़ों में बाहर जाकर गिरा। गनीमत रही कि रात अधिक होने के कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। रिक्शा चालक भी सिलेंडर में लगी आग की लपटें देख जान बचाने के लिए घर से बाहर निकल आया। इस दौरान आग ने गैस सिलेंडर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। सिलेंडर के धमाके से आसपास के लोग सहम गए।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी दिनेश वर्मा पुत्र पितांबर घर में अकेला रहता है। वह रिक्शा चलाकर वह अपना पालन पोषण करता है। बताया गया कि दिनेश वर्मा की पुत्रियों की शादी हो चुकी है जो अपने ससुराल में हैं उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है। जिसके चलते वह अकेला ही घर में अपना खाना बनाता है। सोमवार की देर रात दिनेश वर्मा खाना बना रहा था। इसी दौरान गैस चूल्हे की आग सिलेंडर में लगे रेग्क्यूलेटर तक पहुंच गई। इस दौरान दिनेश वर्मा ने आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख दिनेश वर्मा घर के बाहर चिल्लाता हुआ निकल आया। कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप लेते हुए गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद गैस सिलेंडर का तापमान बढ़ा और वह जोरदार धमाके के साथ फट गया। गैस सिलेंडर ने मकान की छत को भी उड़ा दिया। सिलेंडर के टुकड़े आसपास के इलाके में दूर-दूर तक गिरे। गनीमत रही कि कोई भी उनकी चपेट में नहीं आया। गैस सिलेंडर के धमाके से आसपास के मकान भी दहल गए और लोग दहशत में आ गए। घटना के बाद मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने रिक्शा चालक से घटना की जानकारी ली।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts