कई घंटे तक खेत में ही पड़ा रहा किसान का लहूलुहान शव


मेरठ। थाना हस्तिनापुर क्षेत्र में पशु चरा रहे एक किसान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद किसान का लहुलुहान शव कई घंटे तक खेत में ही पड़ा रहा। देर शाम जब जंगल से किसान गांव लौट रहे थे तो उन्होंने खेत में किसान का शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी गांव में जाकर दी। जिसके बाद मौके पर मृतक किसान के परिजन पहुंच गए। मृतक किसान के परिजनों ने नामजद करते हुए थाने में हत्या की तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों का आरोप है कि नामजद आरोपी के साथ मृतक किसान का कुछ समय पहले खेत की मेढ़ को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग रहने वाला वेदराम पुत्र रूपराम रोज की तरह सोमवार दोपहर पशुओं को चराने के लिए गंगा किनारे गया था। परिजनों के अनुसार दोपहर के बाद किसी समय अज्ञात बदमाशों ने  वेद राम के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव काफी देर तक खेत में ही पड़ा रहा। देर शाम लगभग 7 बजे जब ग्रामीण खेतों से वापस लौट रहे थे तो उन्होंने देखा कि किसी का शव पड़ा हुआ है। नजदीक जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में ग्रामीणों किसानों ने मामले की जानकारी परिजनो को दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने देखा तो उक्त किसान की गोली लगने से मौके पर मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी मौके मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भिजवाया। परिजनों ने गांव के ही राजकुमार के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस का दावा कि आरोपी राजकुमार गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts