बागपत।  रमाला थाना के कासिमपुर खेड़ी गांव में मंगलवार को अपने घर में सो रही युवती को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे बाइक पर सवार होकर आए थे। सूचना पर रमाला थाना प्रभारी मय बल व पीएसी मौके पहुंचकर आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया। 
कासिमपुर खेड़ी गांव निवासी युवती अर्चना पुत्री महेन्द्र (18) अपने घर के कमरे में सो रही थी। उसके परिजन दूसरे कमरे में थे। करीब चार बजे के आसपास गांव के दो युवक बाइक पर सवार होकर घर में घुस गए। अर्चना की कनपटी पर तमंचा सटाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर गोली मारकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उनकी चीख निकल गई। अर्चना वहां मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। चारों ओर खून ही खून फैल गया था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना एसपी व एएसपी को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। सीओ बड़ौत समेत आसपास के थानों की पुलिस व पीएसी भी मौके पर पहुंच गई। एसपी ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts