मेरठ। थाना खरखौदा क्षेत्र के एनसीआर मेडिकल कॉलेज में बेड दिलाने के नाम पर चालीस हजार की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, गाजियाबाद के रहने वाले सतपाल सिंह अपने कोरोना संक्रमित बेटे के इलाज के लिए वेंटिलेटर बेड़ ढूंढ रहे थे, तभी किसी से बातचीत के बाद उन्हें  मेरठ के हरेंद्र का नंबर मिला। हरेंद्र ने फोन पर सतपाल सिंह को भरोसा दिलाया कि चालीस हजार रुपये के एवज में वह एनसीआर मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर बेड उपलब्ध करा देगा। मजबूर पिता ने बेटे के इलाज के लिए हरेंद्र और राजेश को पैसे दे दिए, लेकिन पैसे लेकर दोनों फरार हो गए और मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। गंभीर रूप से बीमार बेटे ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। पिता ने आरोपियों के खिलाफ मेरठ के थाना खरखौदा में मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ठगी की वारदात को कूबूल किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से ठगी की रकम भी बरामद कर ली है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts