नौचंदी पुलिस के हाथ चढ़ा शातिर
मेरठ। जिले में चल रहे लॉकडाउन के दौरान जहां एक तरफ पिछले कुछ दिनों से शराब के ठेके बंद थे। वहीं दूसरी तरफ शराब तस्कर खुलेआम शराब की तस्करी कर रहे थे। देर रात नौचंदी पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार करते हुए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान इंदिरा द्वार से एक्टिवा सवार एक युवक को गिरफ्तार किया। इस दौरान युवक का एक साथी मौके से फरार हो गया। युवक के पास से यूपी मार्का रॉयल स्टैग शराब के 88 पव्वे और देसी शराब मिस इंडिया के 122 पव्वे बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम पंचशील कॉलोनी निवासी जतिन पुत्र विशाल गुप्ता बताया। वहीं अपने फरार होने वाले साथी का नाम शास्त्रीनगर सेक्टर दो निवासी वरुण पुत्र गुलशन बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले काफी समय से शराब की तस्करी कर रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जतिन को जेल भेजा जा रहा है। जबकि फरार वरुण की तलाश में दबिश दी जा रही है।
No comments:
Post a Comment