ऑक्सीजन की रहेगी भरमार, कोरोना की होगी हार


10 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर होंगे अपने ऑक्सीजन प्लांट, प्रक्रिया शुरू
आठ अस्पतालों ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जारी किया वर्क आर्डर


मेरठ, 25 मई 2021। कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबले में अब ऑक्सीजन की कमी आड़े नहीं आएगी। इसके लिए जिला प्रशासन पुख्ता इंतजाम करने में जुटा है। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर 30 बेड के लिए ऑक्सीजन का उत्पादन प्लांट लगाने की तैयारी है। इसमें से मवाना और दौराला सीएचसी में जून से अपनी ऑक्सीजन बनने लगेगी। कुल 12 में 10 सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि अगले दो महीने में सभी स्थानों पर ऑक्सीजन उपलब्ध हो जाएगी। शहर के प्रमुख आठ अस्पतालों ने भी 100 से ज्यादा बेड के लिए ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट की स्थापना का वर्क आर्डर जारी कर दिया है। कई उद्यमी भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए तैयारी कर रहे हैं।
 जिलाधिकारी के. बालाजी ने मंगलवार को बताया प्रदेश सरकार की ऑक्सीजन प्रोत्साहन नीति से प्रेरित होकर जोधपुर के उद्यमी अरशद खान खरखौदा क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के इच्छुक हैं। उन्होंने अपना प्रस्ताव सौंपा है। इसके साथ ही बड़े उद्यमी राजेश दीवान ने 400 सिलेंडर प्रतिदिन की क्षमता का प्लांट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
आठ निजी अस्पताल भी जुटे
जिलाधिकारी ने बताया शहर के आठ बड़े निजी अस्पतालों ने 100 बेड तथा उससे ज्यादा क्षमता के लिए ऑक्सीजन उत्पादन के प्लांट लगाने का वर्क आर्डर जारी कर दिया है, जिसमें आनंद, न्यूटिमा, केएमसी, लोकप्रिय, राधा गोविंद, आर्यावृत आदि प्रमुख अस्पताल हैं।
उत्पादन क्षमता 45 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट
 प्रत्येक सीएचसी पर कम से कम 30 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। यहां 45 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट उत्पादन क्षमता का प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसकी कीमत लगभग 20 लाख बताई जा रही है।
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की प्रगति
 मवाना         सीएसआर फंड            गोल्डी मसाले द्वारा काम शुरू
 दौराला          सीएसआर फंड          दौराला शुगर मिल द्वारा काम शुरू
 खरखौदा        सांसद निधि              टेंडर प्रक्रिया
 भावनपुर        सांसद निधि              टेंडर प्रक्रिया
 सरूरपुर         एमएलसी निधि           टेंडर प्रक्रिया
 सरधना         विधायक निधि           टेंडर अपलोड
 हस्तिनापुर       विधायक निधि           टेंडर अपलोड
 रोहटा           विधायक निधि           टेंडर अपलोड
 परीक्षितगढ़       सांसद निधि             टेंडर अपलोड करने की तैयारी
 माछरा            विधायक निधि         टेंडर अपलोड करने की तैयारी
 किठौर       स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड   प्रस्ताव शासन को भेजा
 भूड़बराल             ---                 प्रस्ताव मांगा गया है
 जानी              ------                प्रस्ताव मांगा गया है
यहां भी ऑक्सीजन प्लांट की तैयारी
अस्पताल का नाम                    ऑक्सीजन क्षमता
 मेडिकल कॉलेज                      400 बेड
 जिला अस्पताल                      320 बेड
 जिला महिला अस्पताल               160 बेड 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts