वाशिंगटन। भारत में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण में बेतहाशा बढ़ोतरी के बीच दुनिया के दूसरे कई देशों में कोविड प्रतिबंधों से छूट दी जा रही है। कोरोना संक्रमण के मामले कम होने से उन देशों से राहत की खबरें आने लगी हैं। अब इन देशों में में  सख्त पाबंदियों को कम किया जा रहा है। अमेरिका के बाद अब इराक, तुर्की, थाईलैंड जैसे देशों में भी कई तरह के प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं।  
अमेरिका में जिनको भी कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगी है, उनको मास्क लगाने से राहत दे दी गयी है। इसके साथ  ही देश के 18 राज्यों और कई बड़े उद्योगों ने अपने लोगों के लिए मास्क की अनिवार्यता को समाप्त करने का फैसला किया है। इससे पहले इजरायल में आम जनता को कुछ दिनों पहले मास्क लगाने से मुक्त कर दिया गया था। इसके अलावा इराक, तुर्की, थाईलैंड में भी प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं।  पड़ोसी देश बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी संक्रमण नियंत्रण की खबरें आ रही हैं।
अमेरिका में कुछ दिनों पहले वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वालों को मास्क की अनिवार्यता से छूट का फैसला  कई राज्यों ने  लागू भी कर दिया है। हालांकि कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी जैसे राज्य अभी सावधानी के साथ आगे बढ़ेंगे। वहां अभी स्कूली छात्रों में  वैक्सीन लगाने का काम पूरा नहीं हुआ है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts