मेरठ। मेरठ के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा 12 मई को जनपद का दौरा करेंगे। इस दौरान कोविंड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करेंगे। मेरठ में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक होगी।
मेरठ जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा का 12 मई को मेरठ आने का अंतिम कार्यक्रम प्रशासन के पास आ चुका है। इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद और बरेली का दौरा करके स्थिति का आकलन कर चुके हैं। उनके बाद श्रीकांत शर्मा का मेरठ का दौरा करने के पीछे कोरोना से चल रही लड़ाई को तेज करना है। 
बुधवार को मेरठ में सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करेंगे। वह अधिकारियों के साथ बैठक करके कोरोना संक्रमण को रोकने के कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रभारी मंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी में जुट गए हैं। जिलाधिकारी के. बालाजी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अखिलेश मोहन मंगलवार को कोविड कंट्रोल सेंटर, मेडिकल काॅलेज, जिला अस्पताल समेत सभी अस्पतालों पर नजर रखे रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts