गाजियाबाद। हत्यारोपी की तलाश में आई महाराष्ट्र पुलिस के ऊपर स्थानीय लोगों ने हमला बोल दिया। इस हमले में जिस निजी कार से महाराष्ट्र पुलिस आई थी वह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही चार पुलिस वाले घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बतां दे कि जिस आदमी को जमीन पर गिरा कर पीटा जा रहा है यह पुलिसकर्मी है जो महाराष्ट्र पुलिस का है। यह है महाराष्ट्र पुलिस की वही निजी कार जिससे वह गाजियाबाद आए थे। महाराष्ट्र पुलिस महाराष्ट्र में हुई एक हत्या के सिलसिले में यहां पूछताछ करने आए थे। जिस शख्स अंकित से महाराष्ट्र पुलिस पूछताछ करने आई थी उसके परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों ने महाराष्ट्र पुलिस पर हमला बोल दिया। हमले में पुलिस की गाड़ी टूट गई साथ ही 4 पुलिसकर्मी को भी चोट आई। गाजियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
No comments:
Post a Comment