सरकारी आंकडों में केवल 4 

मुजफ्फरनगर।  जनपद में कोरोना का कहर लगातार बढता ही जा रहा है और आज फिर 621 कोरोना पॉजिटिव मिले है, जबकि 11  लोगों की कोरोना से इलाज के दौरान मौत हो गई। 533 लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद जनपद में एक्टिव केस की संख्या 6073 हो गई है। जिले में 11 की कोरोना से मौत हुई है, जबकि जिला प्रशासन केवल चार लोगों की मौत होने की पुष्टि कर रहा है।
जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकडा लगातार बढता ही जा रहा है और प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सारे उपाय फेल हो रहे हैं। आज भी एक पुलिस अफसर समेत 11  लोगों की कोरोना से मौत हो जाने का दुखद समाचार सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला गांधीनगर निवासी पूर्व पुलिस ऑफिसर चितरंजन चौहान का दु:खद निधन हो गया है। चितरंजन चौहान कैराना व नई मंडी मुजफ्फरनगर कोतवाली के कोतवाल पद पर रहे है। इसके अलावा नोएडा से डीएसपी के पद से रिटायर्ड हुए थे, चितरंजन चौहान बहुत ही व्यवहारिक मिलनसार इंसान थे।
इसके अलावा डीएवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा. आनंद प्रकाश त्यागी रेई वालों का भी दुखद निधन हो गया है। इसी प्रकार थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सरवट रोड पर अंकित त्यागी अक्कू फलौदा वालों का कोरोना संक्रमण के चलते देर रात में मुजफ्फरनगर मैडिकल कॉलेज बेगराजपुर में दुखद निधन हो गया है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आज सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जवान बेटे की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। सुबह से लेकर शाम तक कोरोना से मरने वालों की खबरे ही सामने आती जा रही है और जनपद में कोरोना का कहर लगातार बढता ही जा रहा है। आज पूरा दिन में जनपद में सुबह से अब तक शहर में ही दस की मौत हो चुकी है। देर शाम सर्कुलर रोड  पर स्थित एमजी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका नयी मंडी निवासी उमा अग्रवाल का कोरोना संक्रमण के चलते दुखद निधन हो गया है। शिक्षिका की मौत से शिक्षा जगत में शोक छा गया। इसके अलावा नई मंडी के व्यापारी व किशन संस के स्वामी संजीव गोयल का कोरोना के कारण ऋषिकेश एम्स में दुखद निधन हो गया है। इसी प्रकार अखबार वितरक संघ के अध्यक्ष राजबीर सिंह बब्ली का भी कोरोना संक्रमण से दुखद निधन हो गया है। इसके अलावा, मोहित कलर लैब के मालिक बिशनलाल गोयल का भी कोरोना के चलते दुखद निधन हो गया है। इसी प्रकार हाजी रफ़ीक ट्रैक्टर वाले मिनाक्षी चौक का भी कोरोना से इंतकाल हो गया। इसके अलावा खतौली के तिसंग में बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन कंवरपाल सिंह की कोरोना से मौत हो गई थी।

बुखार से ग्राम विकास अधिकारी की मौत

 कोरोना संक्रमण व बुखार के चलते गांव पंचायत सीकरी के ग्राम विकास अधिकारी जुगमेंद्र सिंह की मौत हो गई। ब्लाक कर्मियों व ग्राम विकास अधिकारियों ने ग्राम विकास अधिकारी की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि सीकरी ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी जुगमेंद्र सिंह बीते सप्ताह से बुखार से पीडि़त चल रहे थे, जिनको बीते शनिवार को हालत सुधार होने के बाद मेरठ के  बाद मोरना स्थित भारत मेडिकेयर मे भर्ती कराया था। मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी जयवीर, कुलदीप, उमेश कुमार, सुरजीत, मनु शर्मा, सुचित्रक पुंडीर, उपेंद्र, विकास, इरफान अली, मेनपाल आदि ने घटना पर शोक प्रकट किया है क्षेत्र के गांवों में बुखार के चलते पहले भी अनेक मौत हो चुकी है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts