पटना। कोरोना महामारी के सामने क्या अमीर और क्या गरीब, क्या अधिकारी और क्या कर्मचारी। सबके सब बेबस  हैं कोरोना के कहर के सामने। बिहार में आज एक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की मौत कोरोना के चलते हो गई। उनके साथ ही एक औऱ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की भी मौत कोरोना से हो गयी है। 
पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार को आईएएस अधिकारी रामेश्वर पांडेय की मौत हो गयी है। रामेश्वर पांडेय बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग में निदेशक के पद पर तैनात थे। वे 2008 बैच के आईएएस अधिकारी थे। 59 साल के रामेश्वर पांडेय बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे औऱ प्रोन्नति पाकर आईएएस संवर्ग के अधिकारी बने थे। वे बंगाल में चुनाव पर्यवेक्षक बनकर गए थे वहां से आते ही कोरोना जांच कराई थी जो पॉजिटिव आये थे, तभी से ईलाज करा रहे थे, मंगलवार रात को उनका निधन हो गया है। 
इससे पहले मंगलवार की सुबह में ही रिटायर्ड आईएएस अधिकारी कुंवर जंग बहादुर की भी मौत हो गयी। कुंवर जंग बहादुर अरवल के जिलाधिकारी सहित कई अहम पदों पर काम कर चुके थे।कोरोना से संक्रमण के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी।

इससे पहले बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार पांडे सहित अनेक आईएएस व आईपीएस अधिकारियों की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts