मेरठ। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिन्दरपाल सिंह ने निजी अस्पतालों पर मनमानी के आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा है कि निजी अस्पतालों में दलालों के माध्यम से बाहरी मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। स्थानीय लोगों को नो बेड कहकर टरकाया जा रहा है। मोटी रकम में बेड उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उधर, डीएम के बालाजी ने कहा कि कुछ शिकायतें मिल रही है। शनिवार से जांच कराई जाएगी।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिन्दरपाल ने कहा कि वे पिछले तीन दिनों में शहर के अस्पतालों में किसी न किसी सगे-संबंधी के लिए बेड को भटकते रहे। अस्पताल के संचालक, डाक्टर नो बेड बताकर टालते रहे। वहीं पता चला कि बाहर के लोगों को मोटी रकम देकर दलालों के माध्यम से बेड उपलब्ध कराया जा रहा है। मेरठ के अस्पतालों में मोटी कमाई की जा रही है। केवल स्थानीय लोगों को बेड नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों की जिंदगी से मेरठ के अस्पताल संचालक खिलवाड़ कर रहे हैं। लाखों रुपये के पैकेज पर मरीज भर्ती किये जा रहे हैं। प्रशासन सभी अस्पतालों की जांच कराए।
शिकायत मिल रही है जांच होगी
अस्पतालों को लेकर शिकायत मिल रही है। शनिवार से टीम बनाकर जांच कराई जाएगी। कोरोना संक्रमण काल में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ उचित नहीं है। जहां भी बेड उपलब्ध हो और लोगों को जरुरत हो तो उपलब्ध कराएं
के.बालाजी, डीएम।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts