मेरठ । कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने निजी अस्पताल संचालकों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बेवजह और अनावश्यक तौर से मरीजों को आईसीयू में भर्ती न रखें। गौतमबुद्धनगर में एक अस्पताल में इस तरह का मामला पकड़े जाने के बाद सभी डीएम और सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने शुक्रवार शाम मंडल के सभी डीएम, सीएमओ के साथ वीडियोकांफ्रेंसिंग से समीक्षा की। समीक्षा में उन्होंने निजी अस्पतालों की मनमानी और आक्सीजन सप्लाई की सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए ऑडिट टीम बनाने के निर्देश दिए ताकि किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन के अभाव में कोई अप्रिय घटना न हो सके। यह भी संज्ञान में आया है कि कुछ निजी अस्पतालों में अनावश्यक रूप से कोविड मरीजों को आईसीयू और ऑक्सीजन बेड पर भर्ती कर रखा है, जिन्हें अब इनकी आवश्यकता नहीं है। इस बारे में सीएमओ गौतमबुद्धनगर ने बताया कि उन्होंने निरीक्षण किया, जिसमें लगभग 150 आईसीयू बेड ऐसे मिले, जिनके मरीजों को आईसीयू से सामान्य बेड पर शिफ्ट अथवा घर के लिए डिस्चार्ज किया जा सकता है। ऐसे अस्पताल संचालक को सख्त चेतावनी दी गई। ज़रूरतमंद मरीजों के लिए ही आईसीयू बेड उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी जिलों में डीएम, सीएमओ को टीम बनाकर जांच के लिए कहा गया। कहीं सख्त कार्रवाई की जरूरत हो तो की जाए।
कुछ भी करें, लॉकडाउन का सख्त पालन हो
कमिश्नर ने अधिकारियों को शुक्रवार रात से सोमवार की सुबह तक के लॉकडाउन का सख्ती से पालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ भी करें, लेकिन सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा कोरोना की चेन तोड़ें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts