बूथ पर ही दोनों में हो गया बवाल


बरेली । बरेली के  क्यारा ब्लॉक के अंगूरी प्राथमिक विद्यालय में दोपहर 11:30 बजे मतदान करने में हुई गलती को लेकर दंपत्ति के बीच मतदान स्थल पर ही झगड़ा होने लगा। महिला का विरोध भी सही था। क्योंकि उसका पति उसके नाम की पर्ची लेकर वोट डालकर लौट आया। जब महिला वोट डालने पहुंची वहां मतदान केंद्र पर कर्मचारियों ने वोट डलवाने से मना कर दिया। पर्ची देने वाले एजेंट और मतदान केंद्र पर मौजूद वोट डलवाने वाले कर्मचारियों की गलती थी। दंपति का झगड़ा होते देखकर कुछ लोग पहुंचे। दोनों को समझाकर घर भेजा।
अंगूरी गांव के रहने वाले विजय का कहना था, एजेंट के काउंटर तीन पर्चियां लेक आए थे। जिसमें भाई, पत्नी सलोनी और उसके नाम की पर्ची थी। सलोनी और विजय की मतदाता पर्ची आपस में बदल गई। मियां-बीवी दोनों साथ- साथ वोट डालने पहुंचे। विजय सलोनी की पर्ची लेकर चला गया। कर्मचारियों ने भी मतदान संख्या नंबर देखकर ही विजय के अंगुली में सीहाई लगा दी। विजय वोट डालकर चला आया। विजय की पत्नी सलोनी वोट डलवाने पहुँची। वहां सलोनी का वोट पहले ही विजय डाल चुका था। कर्मचारियों ने वोट डालने से मना कर दिया। सलोनी जैसे ही मतदान केंद्र से बाहर आई। सामने ही उसका पति विजय खड़ा दिख गया।
घूंघट में सलोनी ने विजय से तपाक से कहा, अगर मेरा वोट किसी ओर को डालना था, तो उसे क्यों लेकर आए। घर का काम छोड़कर आए हैं। विजय ने कहा, तुम्हारा वोट किसने डाल दिया। सलोनी की पर्ची देखी तो वह विजय की पर्ची थी। फ़िर तो इसी बात पर दंपति के बीच झगड़ा होने लगा। भीड़ लग गई। कई महिलाएं भी आ गईं। दोनों को समझाया गया। सलोनी इस जिद पर थी, उसे वोट डलवाओ। मेरे नाम की पर्ची बनवाकर दो। जब पुलिस आई तो मतदान केंद्र से बाहर हो रहा हंगामा खत्म हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts