बढते कोरोना संक्रमण को लेकर सांसद विजय पाल तोमर ने उप मुख्यमंत्री से की बात 



मेरठ। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्यसभा सदस्य विजय पाल तोमर ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मुख्यमंत्री कार्यालय से वार्ता की है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को बताया कि रोजाना रोजाना 1500 नए केस सामने आ रहे हैं। जिसे देखते हुए कोविड के 30 अस्पताल व लगभग 3,000 बेड कम पड़ रहे हैं।
मेरठ में नर्सिंग होम की संख्या काफी है। इसलिए मेरठ में कम से कम 30 नए अस्पतालों को कोविड के लेवल 2 और कम से कम पांच अस्पतालों को लेविल 3 की मान्यता दी जानी चाहिए। साथ ही बेड की संख्या भी दो गुनी करने की आवश्यकता है। पूरा चिकित्सा जगत में रेमडेसिविर और आक्सीजन की किल्लत महसूस कर रहा है। मेरठ को वर्तमान आक्सीजन का कोटा दोगुना करने की आवश्यकता है। रेमडेसिविर की भी सप्लाई नियमित रूप से अस्पतालों को की जानी चाहिए। अस्पतालों में उपलब्ध बेड की संख्या भी रोजाना किसी पोर्टल के माध्यम से जनता तक पहुंचाई जानी चाहिए। ताकि संक्रमितों को बेड समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
उप मुख्यमंत्री से यह भी मांग की कि रेमडे सिविर और आक्सीजन की कालाबाजारी जो लोग भी कर रहे हैं। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उपमुख्यमंत्री ने राज्यसभा सदस्य को आश्वस्त किया है।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts