कोविड अस्पताल पॉजिटिव को आवश्यक रूप से करें भर्ती  : सांसद


जिला प्रशासन बढ़ते कोरोना के मामलों के अनुरूप अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें

कोविड अस्पतालों में उपचाराधीनों व खाली बेड की संख्या को करें ऑनलाइन

ऑक्सीजन सप्लाई को बनाया जा रहा सुचारु, की जा रही है सभी व्यवस्थाएं : जिलाधिकारी


 

मेरठ, 27 अप्रैल 2021। सांसद  राजेन्द्र अग्रवाल ने मंगलवार को सर्किट हाउस में कोरोना नियंत्रण व प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संदर्भ में  विधायकों की उपस्थिति में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की।  सांसद ने कहा कि जो भी कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में भर्ती होने आ रहा है उसको आवश्यक रूप से भर्ती किया जाये। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कोरोना के बढ़ते मामलों के अनुरूप अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें।
 सांसद  राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि कोविड अस्पतालो में भर्ती उपचाराधीनों व खाली बेड की संख्या को ऑनलाइन किया जाये ताकि आमजन को जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखें तथा यह भी सुनिश्चत करें कि अस्पताल संचालकों को ऑक्सीजन प्राप्ति का स्थान/एजेन्सी सुलभता से ज्ञात हो। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को अच्छा उपचार, अच्छी गुणवत्ता का भोजन व वातावरण मिले, यह सुनिश्चित किया जाये।
 सांसद ने कहा कि आमजन को मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, नियमित अंतराल पर हाथ धोने व सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाये। उन्होंने कहा कि आमजन को कोरोना के नियंत्रण हेतु टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाये।
जिलाधिकारी के. बालाजी ने कहा कि वह कोविड अस्पतालों में उपचाराधीनों की संख्या व खाली बेड की संख्या के संदर्भ में प्रतिदिन अपडेट लेते हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई को सुचारू बनाया जा रहा है तथा सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
इस अवसर पर  विधायक  सत्य प्रकाश अग्रवाल, विधायक सोमेन्द्र तोमर,  नगरायुक्त मनीष बंसल, सीएमओ डा. अखिलेश मोहन, हर्ष गोयल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts