कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वालों को अधिक खतरा

 

मेरठ,12 अप्रैल 2021। कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। इस बार कोरोना प्रभावितों में उन महिलाओं की संख्या ज्यादा है जो गृहणी हैं। इस बात की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की डेली कोविड रिपोर्ट से भी होती है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना प्रभावितों में करीब 25 प्रतिशत घरेलू महिलाएं (गृहणी) हैं। इसमें 40 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं की संख्या अधिक है। विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाएं घर से बाहर आने-जाने वाले लोगों के संपर्क में आकर कोरोना प्रभावित हो रही हैं। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को ज्यादा खतरा होता है।


स्थिति हो रही खतरनाक
कोरोना की स्थिति दिनों-दिन खतरनाक होती जा रही है। बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। ऐसे में विभाग भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक है। यह तेजी से फैल रही है।
ऐसे में यह नियम जरूरी
मास्क पहनने में लापरवाही न करें,  ताकि खांसने-छींकने से निकली ड्रॉपलेट्स इधर-उधर न गिरें। मास्क उपलब्ध न हो तो साफ रुमाल का इस्तेमाल करें। हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। अगर लू के साधारण लक्षण दिखते हैं तो खुद को हवादार कमरे में आइसोलेट कर लें। अन्य लोगों से न मिले। सबसे पहले चिकित्सक को दिखाएं । घर के कम से कम सदस्यों के संपर्क में रहें। सबसे दूरी बनाएं। एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर इस्तेमान करें या साबुन-पानी से लगातार हाथ धोते रहें। बाजार में भी दूरी के नियमों का पालन करें। भीड़-भाड़ से बचें। विटामिन-सी युक्त चीजों का सेवन करें। योग व एक्सरसाइज जरूर करें। सुबह -शाम छत पर टहले, धूप सेंके। छोटे बच्चों को अलग रखें। उनका खास ख्याल रखें
ये है डेली रिपोर्ट
 दिन      मरीज     गृहणी
 5 अप्रैल   74             21
 6 अप्रैल   108            28
 7 अप्रैल    119           38
 8 अप्रैल    165           42
 9 अप्रैल    147           20
 10 अप्रैल  210           39
 11 अप्रैल   219          56
इस वायरस का प्रसार बहुत तेजी से हो रहा है। लोगों को चाहिए कि लापरवाही न बरतें। प्रोटोकाल का पालन कर अपने घर के कार्यों को पूरा करें। सावधानी बरतकर ही इससे बचाव किया जा सकता है।  घर में भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें।
डा. अखिलेश मोहन, सीएमओ, मेरठ.


No comments:

Post a Comment

Popular Posts