गुरुग्राम में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौ. अजित सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें गुरुग्राम में एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि 3 दिन पहले बुखार की शिकायत होने पर चौधरी अजित सिंह समेत सभी परिजनों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें चौधरी अजित सिंह व उनकी पोती कोरोना पोजिटिव थे, तभी उनका उपचार चल रहा था, लेकिन आज सुबह अचानक चौधरी अजित सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आईसीयू में भर्ती चौधरी साहब की हालत गंभीर बनी हुई है।
No comments:
Post a Comment