बांदा। पंजाब की रूपनगर से बांदा जेल में शिफ्ट किए गए बहुजन समाज पार्टी के विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। कोरोना वायरस से लक्षण मिलने पर शनिवार को मुख्तार अंसारी का टेस्ट कराया गया था। जिसकी रिपोर्ट रविवार को आ गई है। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी भी कोरोना वायरस की चपेट में है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बांदा जेल में मुख्तार ने शुक्रवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह जताया था। इसके बाद वहां कल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिया था। रविवार को सैंपल की जो रिपोर्ट आई है, उसमें मुख्तार अंसारी को कोरोना वायरस पॉजिटिव बताया गया है। फिलहाल मुख्तार अंसारी जेल की बैरक नम्बर 15 में ही है। उसकी हालत भी स्थिर है।
No comments:
Post a Comment