बाइक  सवार बदमाशों ने व्यापारी के कार्यालय में दिया घटना को  अंजाम 


मेरठ। एक ओर मेरठ की पुलिस पंचायती चुनाव को सम्पन्न कराने में जुटी थी। वहीं बेखौफ बदमाशों ने अपने कार्यालय में बैठे एक कोयला व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गये। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 
घटना सोमवार सुबह की है।  ब्रह्मपुरी के मंगतपुरम में कोयला व्यापारी अरुण जैन अपने ऑफिस पर बैठे थे तभी बाइक सवार दो बदमाश आए। इनके हाथ में तमंचा था। जबतक कि व्यापारी कुछ समझ पाते कि तभी दोनों गोली मारकर फरार हो गए। आसपास के लोग जब गोली की आवाज सुने तो भागकर घटना स्थल पहुंचे, तबतक हत्यारोपित फरार हो गए थे। लोगों ने घायल अवस्था में अरुण को केएमसी अस्पताल भर्ती कराने के लिए ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। अरुण जैन टीपी नगर के पंजाबी पुरा में रहते हैं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर हत्यारोपितों की तलाश कर रही है।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि व्यापारी के मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि व्यापारी को किस वजह से मारा गया। वहीं इस बाबत रंजिश को लेकर भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही परिवार के लोगों व आसपास में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपित अभी फरार चल हैं। इनकी तलाशी के लिए टीम लगा दी गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इससे एक बात साफ है बदमाशों को अब पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts