व्यापार संघों की बैठक मे लिया गया निर्णय 

 

मेरठ। जिस प्रकार से जिले में कहर बरपा रहा है। उससे आम सेे लेकर खास में कोरोना वायरस का खौफ दिखाई दे रहा है। आम जनता में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिये जिले के प्रमुख बाजार आगामी ३ मई तक बंद रहेगे। सोमवार को व्यापार संघों के पदाधिकारियों की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। बाजार बंद होने से कोरोना के संक्रमण के फैलाव को काफी हद तक रोका जा सकेगा। 
 सोमवार को बेेगमपुल, आबूलेन व्यापार संघ ,केन्द्रीय व्यापार संघ ,सदर बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्षों ने एक मीटिंग कर निर्णय लिया । व्याापारियों का कहना था जान है तो जहान है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए आगामी 3मई तक प्रमुख सभी बाजार बंद रहेगे। व्यापारियों के पदाधिकाािरयों ने शहर के अन्य व्यापाार मंडल के पदाधिकारियों केा भी कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बाजार को बंद करने के कहा है। सर्राफा बाजार के व्यापारियों ने भी अपनी सहमित दे दी है। इस मौके पर आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह,  संजय माहेश्वरी, सुनील दुआ, अशोक माहेश्वरी आदि शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts