बागपत। बागपत जिले के बिनौली में वयोवद्ध निशानेबाज चंद्रो तोमर कोरोना पाजिटिव हो गई है। उनके बेटे विनोद तोमर ने बताया कि सोमवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो जांच के बाद रिपोर्ट पाजिटिव आई, जिसके बाद उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। निशानेबाज चंद्रो तोमर के कोरोना पाजिटिव आसपास के क्षेत्रों में उनके प्रशंसकों के बीच मायूसी छा गई। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
No comments:
Post a Comment