मेरठ। कोरोना की भयावह स्थिति होने के बाद भी लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। शहरवासी अब तक करीब छह करोड़ रुपये का जुर्माना दे चुके हैं, लेकिन पांच रुपये का मास्क लगाने को तैयार नहीं है। चौराहों से घोषणा पुलिस ने इस बारे में आंकड़े जारी किए. इनके अनुसार, जनपद के 66 चौराहों व चौकियों पर घोषणा कराकर लोगों को मास्क व शारीरिक दूरी के प्रति जागरुक किया जा रहा है। जागरुकता अभियान में पुलिस के 110 वाहन भी लगे हैं। इसके बावजूद मास्क व शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। गुरुवार से सोमवार तक चलाए गए अभियान के दौरान बिना मास्क के घूम रहे 67205 लोगों के चालान कर उनसे करीब छह करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। जबकि महामारी अधिनियम के तहत 6683 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. साप्ताहिक लाकडाउन व रात्रि क र्यू और शारीरिक दूरी की अनदेखी करने वाले 10547 के खिलाफ कार्रवाही की गयी। इन्होने कहा :- जनपद के 66 चौराहों से किया जा रहा मास्क के लिए एनाउंसमेंट 1000 रुपए बिना मास्क के पहली बार पकडे जाने पर जुर्माना 1०000 रुपए देने पड़ते हैं दूसरी बार पकड़े जाने पर थाना प्रभारियों को कोविड-19 प्रोटोकाल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। एनाउंसमेंट करके मास्क व शारीरिक दूरी के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है। अजय साहनी, एसएसपी
No comments:
Post a Comment