-20 हजार में किया जा रहा सौदा, राना गैस की आडियो वायरल
मेरठ। विगत दिनों सुभारती में रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी का मामले सामने आने के बावजूद आॅक्सीजन की कालाबाजारी चल रही है। राना गैस एजेंसी वाले का सौदेबाजी को लेकर एक आॅडियो वायरल हो रहा है। जिसमें खाली सिलेंडर देने का सौदा 20 हजार में किया जा रहा है। पीड़ित ने गैस एजेंसी की शिकायत प्रशासन से करने की बात कही है। फोन पर सिलेंडर लेने की बात करन वाले जसप्रीत सेठी ने बताया कि उनके दोस्त की माता सिरोही अस्पताल में भर्ती हैं। कोविड पोजिटिव होने के बाद उन्हें आक्सीजन की सख्त जरूरत थी। अस्पताल प्रबंधन ने आक्सीजन की व्यवस्था करने के लिए कहा था। आॅक्सीजन लेने के लिए जब ट्रास्पोर्टनगर स्थित गैस सप्लायर राना गैस एजेंसी से सम्पर्क किया तो खिजर ने खाली सिलेंडर हापुड़ रोड के कमेला स्थित एक स्थान से देने की बात कही। जिसे प्लांट से खुद रिफलिंग कराकर लाने को कहा। उन्होंने बताया कि खाली सिलेंडर 20 हजार रूपये में देने की बात कही गई, जबकि इस सिलेंडर की कीमत 5 स 6 हजार ही होती है। जसप्रीत ने राना गैस एजेंसी की शिकायत प्रशासन से करने की बात कही है।
No comments:
Post a Comment