-संक्रमित होने के बाद भवंर सिंह चैहान का चल रहा था उपचार  

-मुरादाबाद ले जाते समय एंबुलेंस में ही तोड़ा दम

मेरठ। समाज सुधारक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवर सिंह चैहान की रविवार की शाम कोरोना से मौत हो गई। उनकी मौत के बाद पूरे परिवार में गम का माहौल बन गया। पार्टी से जुड़े लोग भी अपनी-अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।
बता दें कि भंवर सिंह चैहान को बीमार होने के बाद 19 अपै्रल को मेरठ के धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन कोविड पोजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें हापुड़ रोड स्थित जगदंबा हाॅस्पिटल में शिफ्ट करा दिया। उपचार न मिलने के कारण 21 अप्रैल को जगत हाॅस्पिटल में ले जाया गया। भर्ती के कई दिन बीतने के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उन्हें मुरादाबाद के एक अस्पताल ले जाने लगे। रविवार की शाम जब उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मुरादाबाद ले जाया जा रहा था तो शाम करीब 5 बजे गढ़ के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। देर शाम करीब 9 बजे मेरठ के सूरजकुण्ड पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts